नालछा ब्लॉक अंतर्गत पंचायत में महिला सरपंच की दादागिरी “चोरी तो चोरी ऊपर से सीना जोरी” कहावत को चरितार्थ करता है यह वाकिया।
धार। (संभागीय ब्यूरो आयुष अग्रवाल) बताया जा रहा है कि दिग्ठान निवासी यशवंत कटारिया जो भारतीय जनता पार्टी दिग्ठान के सदस्य एवं ग्रामीण लोग जब ग्राम पंचायत दिग्ठान में अपनी शिकायत लेकर पहुंचते है, तब दिग्ठान पंचायत महिला सरपंच द्वारा ग्रामीणों एवं अध्यक्ष पर गालियां एवं धप्पड़ की बारिश कर दी गई।
यशवंत द्वारा बताया गया कि हमारी पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। हम दिग्ठान ग्राम वासी तकरीबन 25 व्यक्ति अपनी पंचायत में कुछ समस्याओं को लेकर महिला सरपंच सांता बाई के पास पहुंचे एवं उन्हें अपनी समस्याएं बताई जैसे दिग्ठान बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय में गंदगी बनी रहती है। जिससे यात्री महिलाओं को काफी मुसीबत का सामना करना होता है। सरकारी बोरिंग किया गया है ताकि पाइप लाइन के द्वारा पूरे दिग्ठान गांव को पानी प्रदाय होता रहे लेकिन उस पाइप लाइन के लीक होने के कारण, उस पाइप लाइन में नाली का गंदा पानी मिल रहा है, जो कि पूरा शहर पी रहा है। जिससे गांव में भी इंदौर भगीरथ पूरा जैसे हालत निर्मित हो गए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
दिग्ठान ग्राम में मुक्तेश्वर महादेव मेन रोड भी पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड का पैसा निकाल कर सरपंच हजम कर गए है, 27 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की गई थी। जिसमें सरपंच उपस्थित नही रहे, उनके बेटे विनोद सभा में आए उनसे पूछा गया कि सरपंच क्यों नहीं आए तो उनके द्वारा उस दिन भी अभद्र व्यवहार किया गया था।
डी वॉट्स भी पंचायत के पास बनना था जो कि अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। ग्राम शंकरपुरा जो कि दिग्ठान पंचायत का एक कस्बा है, उसमें भी शंकरपुरा फाटे पर खुले ग्राउंड में कचरा फेंका जा रहा है, उसके आस पास जुग्गी झोपड़ियां मौजूद है। जिन्हें गंदगी एवं बदबू का सामना करना पड़ रहा है, अगर इसे जलाया जाएगा तो पूरे शंकरपुरा एवं आस पास रहवासी को कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल में गंदगी से कई बीमारियां हो सकती है। आवारा मवेशी जानवर इसे खा रहे है।
कचरा संग्रहण के लिए सेग्रीकेषन भी मंजूर हो चुका है जो कि अभी तक नहीं बनाया गया है। ग्रामीणों द्वारा यह भी मामला सामने आया है कि शंकरपुरा में श्मशान का कार्य भी अधूरा है। जो निर्माण किया गया है वो भी पूरा डस्ट द्वारा किया गया है। स्कूल की बाउंड्री भी कई समय से अधूरी है।
उक्त सारी जानकारी दिग्ठान ग्राम वासीयों द्वारा बताई गई है, दिग्ठान ग्राम वासी जैसे नगर अध्यक्ष यशवंत कटारिया, विष्णु सुनेरिया, जितेंद्र मकवाना, बलवंत चौहान, विजय गोस्वामी, संजय ठाकुर, टोनी मंडलोई, आदि कई ग्रामीण लोग पंचायत पहुंचे तभी महिला सरपंच ने चुप रहने को कहा ओर धमकी देने लगे, यशवंत को गंदी गंदी गालियों के साथ कालर पकड़ कर गालों पर धप्पड़ जड़ दिए यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया ओर पीड़ित द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है।
ग्राम वासीयो का कहना है धमकियां देना सरपंच के लिए आम बात है यह कोई पहला मामला नहीं है। वहीं इंजीनियर संजय बर्मन की मिली भगत से यह सब भ्रष्ट कार्य हो रहे है। इंजीनियर द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इंजीनियर बर्मन ने कैसे अधूरे काम का मूल्यांकन कर के हर काम को कैसे पूर्ण दिखाया होगा कैसे पैसे निकाले गए होंगे???
ग्राम वासीयों द्वारा न्याय की मांग की जा रही है। बर्मन द्वारा हर पंचायत में ऐसे ही भ्रष्ट कार्य किए जा रहे होंगे ग्राम पंचायत रायण में भी इंजीनियर बर्मन द्वारा डस्ट से रोड बनाया गया था। जिस पर अभी तक कोई करवाई नहीं की गई है।
ऐसे भ्रस्टाचार में लिप्त ओर असभ्य इंजीनियर एवं सरपंच पर आपत्ति जताते हुए शासन प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए ग्रामीणों द्वारा ऐसी मांग की जा रही है।

ताजा समाचार (Latest News)
नपा की लापरवाही व अनदेखी से दूषित जल पीने को मजबूर शहरवासि
दोस्ती का खौफनाक मंजर, प्रेम प्रसंग में हत्या, खुद को भी मारा चाकू
बंदूक दुकान में धमाका, क्षेत्र में अफरा-तफरी, आग से तीन घायल