10/12/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक –  सिंगल यूज प्लास्टिक जिस पर 1 जुलाई से सरकार ने बैन लगा दीया है। सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसी वस्तुओं को कहा गया है जो प्लास्टिक से बनी होती हैं और एक बार से ज्यादा उनका उपयोग नहीं होता। ऐसी प्लास्टिक की वस्तुएं कचरा ज्यादा फैलाते हैं। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। प्लास्टिक से पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

धार। पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा है। 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक कैरी बैग पर पहले ही प्रतिबंध लगाया गया है। एक बार फिर सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया है। 

Single use plastic banned, Nagar Palika Parishad, Dhar
Single use plastic banned, Nagar Palika Parishad, Dhar

प्लास्टिक पर प्रतिबंध ऐसी चीजों पर लागू होगा जो कम इस्तेमाल होते हैं या एक बार इस्तेमाल होती हैं। क्योंकि इनसे कचरा ज्यादा फैलता है। जिसमें प्लास्टिक के कप गिलास कटोरी इत्यादि शामिल है।

Single use plastic banned, Nagar Palika Parishad, Dhar
Single use plastic banned, Nagar Palika Parishad, Dhar

धार नगर पालिका परिषद द्वारा भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने पर जोर दिया जा रहा है। धार मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं परिषद अध्यक्ष द्वारा 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने हेतु धार नगर वासियों से अपील की गई। साथ ही धार को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए भी अपील की गई।

सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होने के बाद भी चोरी छुपे उसका उपयोग किया जा रहा है जिसे पूर्ण रूप से सभी लोग जागरुक होकर बंद करने में सहयोग करें और धार शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी धार एवं नगर परिषद अध्यक्ष नेहा महेश बोडाने धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!

Subscribe