क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक – सिंगल यूज प्लास्टिक जिस पर 1 जुलाई से सरकार ने बैन लगा दीया है। सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसी वस्तुओं को कहा गया है जो प्लास्टिक से बनी होती हैं और एक बार से ज्यादा उनका उपयोग नहीं होता। ऐसी प्लास्टिक की वस्तुएं कचरा ज्यादा फैलाते हैं। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। प्लास्टिक से पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
धार। पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा है। 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक कैरी बैग पर पहले ही प्रतिबंध लगाया गया है। एक बार फिर सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया है।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध ऐसी चीजों पर लागू होगा जो कम इस्तेमाल होते हैं या एक बार इस्तेमाल होती हैं। क्योंकि इनसे कचरा ज्यादा फैलता है। जिसमें प्लास्टिक के कप गिलास कटोरी इत्यादि शामिल है।

धार नगर पालिका परिषद द्वारा भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने पर जोर दिया जा रहा है। धार मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं परिषद अध्यक्ष द्वारा 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने हेतु धार नगर वासियों से अपील की गई। साथ ही धार को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए भी अपील की गई।
सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होने के बाद भी चोरी छुपे उसका उपयोग किया जा रहा है जिसे पूर्ण रूप से सभी लोग जागरुक होकर बंद करने में सहयोग करें और धार शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी धार एवं नगर परिषद अध्यक्ष नेहा महेश बोडाने धार।

ताजा समाचार (Latest News)
सरकार के सपने को पलीता लगाने में जुटे सरकारी डॉक्टर ही
पुलिस की बड़ी सफलता 3000 किलोमीटर दूर असम से पकड़ा आरोपी
नगर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद दल का धरना