Home » मध्यप्रदेश » कोतवाली थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का नया कारनामा
New feat of policemen posted at Kotwali police station

New feat of policemen posted at Kotwali police station

कोतवाली थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का नया कारनामा

धार। शहर में स्थित पुलिस थाना कोतवाली पर जब पीड़ितों की बात नहीं सुनी जाती तब पीड़ित व्यक्ति अपनी बात पुलिस अधिकारियों तक पहुँचाने के लिए तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रारंभ की गई जन हितैषी, जन लाभकारी हेल्पलाइन सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेते हैं।

सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से जब पीड़ित अपनी बात को पुलिस तक पहुंचाना चाहते हैं, तब कोतवाली थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मी सीएम हेल्पलाइन को एक थाने से दूसरे थाने पर, दूसरे थाने से तीसरे थाने पर फॉरवर्ड कर-करके उस व्यक्ति का समय बर्बाद करते हैं। इतना ही नहीं जन हितैषी इस योजना का दुरुपयोग भी कर रहे हैं।

पुलिस थाना कोतवाली पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना हरकत कहीं ना कहीं यह साबित करती है कि वह पीड़ितों की नहीं सुनना चाहते और शिकायत को अन्यत्र थानों में फॉरवर्ड करते रहते हैं, जबकि शिकायत में साफ तौर पर उल्लेख होता है कि घटनाक्रम कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुआ, इतना ही नहीं जब शिकायत की जाती है तब भी शिकायतकर्ता कोतवाली थाने का उल्लेख करता है। उसके बावजूद इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना हरकत यह बताती है कि धार कोतवाली थाना सीएम हेल्पलाइन जैसी योजना का दुरुपयोग कर रहे है।

क्या बोले प्रभारी —

इस संबंध में जब सीएम हेल्पलाइन प्रभारी से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत लेवल 3 पर न जाए इसके लिए हम उसे अन्यत्र थाने में फॉरवर्ड कर देते हैं।

इससे यह साबित होता है की जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से किस प्रकार पलड़ा झाड़ने के प्रयास करते रहते हैं।

मध्य भारत लाइव न्यूज़ के द्वारा कोतवाली के और भी कई कार नामें, इसी सप्ताह हुई एक बड़ी डील  का भी जल्द भांडा फोड़  किया जाएगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!