madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Charisma of Municipal Corporation: Obscenity being served in religious events

Charisma of Municipal Corporation: Obscenity being served in religious events

नपा का करिश्मा धार्मिक आयोजनों में परोसी जा रही अश्लीलता

धार। जहां एक और संपूर्ण भारतवर्ष माता की भक्ति का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 9 दिनों तक मना रहा है, वहीं इस भक्ति मय माहौ ल में माता बहननो द्वारा माता की भक्ति में डांडिया रास एवं गरबो का आयोजन भी किया जाता है। इन गरीबों में भक्ति के साथ-साथ संस्कृति और धार्मिकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं अगर बात धार नगर में संचालित नगर पालिका के द्वारा गढ़ कालीका मंदिर पर जो गरबा रास किया जा रहा है, उसमें खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखा जाए तो गढ़कालिका मंदिर परिसर पर नगर पालिका की ओर से संचालित किए जा रहे कार्यक्रम में खुलेआम लड़के लड़कियों को फिल्मी गानों पर अश्लीलता परोसते हुए नृत्य करवाया जा रहा है। जो कि हमारे संस्कृति के खिलाफ है। माता की भक्ति में अश्लीलता का विलय होना कहीं ना कहीं नगर पालिका की धर्म विरोधी मानसिकता को साफ जाहिर करता है।

शहर में इस प्रकार की अश्लीलता परोसना शायद नगर पालिका ने अपना धर्म समझ लिया है। जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें फिल्मी गानों पर नृत्य कर रही लड़कियों के पीछे एक फ्लेक्स लगा हुआ है। जिसमें नगर पालिका धार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!