07/12/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

वाहन पलटने से 4 की मौत, जहर खाए व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहे थे ग्रामीण।

सड़क हादसे में चार की मौत, प्रशासन ने दी अन्त्येष्ठी सहायता।

धार/झाबुआ। झाबुआ जिले में शुक्रवार देर रात रायपुरिया थाने में बोलासा घाट पर एक तुफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनको दाहोद रेफर किया है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग धार जिले के झाई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस कर रही हादसे की जांच —

गौरतलब है कि 32 वर्षीय दरु हटीला ने जहरीली दवाई पी ली थी। उसको इलाज के लिए सभी ग्रामीण मिलकर सारंगी ले जा रहे थे। इसी बीच वाहन हादसे का शिकार हो गया। महिला भी नहीं बच पाई। मृतकों में झाई निवासी परमु हटिला उम्र 30 वर्ष, दरु हटिला, रैमा बाई उम्र 40 वर्ष, नानसिंह भाभर उम्र 45 वर्ष शामिल है।

हादसे के शिकार सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए पेटलावद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चारों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीराम बरड़े ने बताया कि चार लोगों की मृत्यु हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में चार की मौत, प्रशासन ने दी अन्त्येष्ठी सहायता —

झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ग्राम बोलासा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई। ये सभी धार जिले के निवासी थे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम सरदारपुर आशा परमार एवं तहसीलदार मुकेश बामनिया ने दिवंगतों के ग्राम पहुंच उनके परिजनों को पाँच-पाँच हज़ार रुपयों की अंत्येष्टि सहायता प्रदान की है।

एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर द्वारा मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु आवश्यक प्रकरण तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार की गई है।

1. नानसिंह पिता बालू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भमती (जाति – भील)

2. दरू पिता थावरिया हटीला, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम झाई। 

3. रेमा पति केनू हटीला, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम झाई। 

4. परमू पिता धुनदरा हटीला, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम झाई।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!