धार। (सुनील यादव) धरमपुरी बस स्टैंड पर बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। दुकानदार va उसके साथियों ने युवक के साथ मारपीट कर दी और दोबारा वहां वाहन खड़ा करने पर जान से मारने की धमकी तक देदी।
धरमपुरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर मंगलवार शाम एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी शिवा नायक (24), निवासी ग्राम पगारा, अपनी मां के साथ बाजार आया था और स्टूडेंट ऑनलाइन कियोस्क पर पैसे जमा करने गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल पास की एक दुकान के सामने खड़ी कर दी।
इसी बात को लेकर कपड़े की दुकान संचालक फरहान ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज करते हुए शिवा के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर फरहान के साथ फेजान, रेहान शेख और मुबीन सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की।
आरोप है कि आरोपियों ने शिवा को धमकाया कि अगर उसने दोबारा उनकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की तो उसे जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में धारा 147, 294, 323 और 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार ---
दिनदहाड़े वाहन की लूट और कर्मचारी के अपहरण से दहशत का माहौल
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर लाखों की चोरी, दंपत्ति पर हमला
रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल