धार। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े पदाधिकारी भोजशाला मुक्ति एवं भोजशाला में मां वाग्देवी की मूर्ति की पुनर्स्थापना को लेकर संघर्ष करने वाले भ ग वा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव जी एवं भ ग वा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल सुबह गुरुवार को 11:00 बजे मां वाग्देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत वह मीडिया से रूबरू होंगे। मीडिया साथियों से चर्चा करने के उपरांत वह अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान करेंगे।
शिवकुमार भार्गव जी ने मध्य भारत लाइव न्यूज से चर्चा करते हुए बताया कि भोजशाला में माँ वाग्देवी की स्थापना को लेकर लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शासन प्रशासन की मनसा अनुरूप एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भी यही चाहते हैं कि जल्द ही मां वाग्देवी मंदिर भोजशाला में माँ वाग्देवी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो। हम शासन प्रशासन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। जल्द ही भोजशाला मंदिर में मां वाग्देवी की प्राण प्रतिष्ठा होना सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।


संबंधित समाचार ---
किराए की कार से करते थे कांड, चार को धर दबोचा
बीमा क्लेम में बड़ा फर्जीवाड़ा: झूठे साक्ष्य गढ़कर लाखों हड़पने की साजिश
मान कार्यक्रम से लौट रहे परिवार पर हमला: वाहन रोककर तोड़फोड़ के साथ मारकुट मचाई