madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » किराए की कार से करते थे कांड, चार को धर दबोचा

किराए की कार लेकर करते थे गबन, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 3 मामलों का खुलासा।

धार। (सुनील यादव) जिले में कार किराए पर लेकर हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लंबे समय से शिकायतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें शैलेन्द्र ठाकुर (52), मनोज ठाकुर, धीरज प्रजापत (21) और जीतू तिवारी (38) शामिल हैं। ये आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अर्टिगा और 1 होंडा अमेज कार जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कैसे करते थे धोखाधड़ी?

आरोपी पहले लोगों से कार किराए पर लेते थे और कुछ समय तक किराया या किस्त जमा कर भरोसा जीतते थे। इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर वाहन लौटाने से इंकार कर देते थे। कई मामलों में वाहन बेच देने या खुर्द-बुर्द करने की भी बात सामने आई है।

तीन मामलों का खुलासा —

पुलिस जांच में तीन अलग-अलग शिकायतें सामने आईं, जिनमें आरोपियों ने किराए पर ली गई गाड़ियों को हड़प लिया था। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!