धार। नवरात्र के पावन पर्व पर सर्व धर्म चुनरी कलश यात्रा का 21 वे वर्ष आयोजन संपंन्न हुआ। सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा के संस्थापक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय मोहन सिंह बुंदेला की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यात्रा आयोजक पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक कुलदीप सिंह बुंदेला एवं यात्रा के अध्यक्ष कृष्ण कांत पटेल (अध्यक्ष राष्ट्रीय पाटीदार समाज ) एवं सर्व धर्म चुनरी कलश यात्रा समिति द्वारा आम जन की अमन चैन और सुख शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना हेतु यात्रा आयोजन पूर्ण श्रद्धा के साथ आयोजित किया।
इस आयोजन में हर धर्म जाती समाज समुदाय के लोगों ने यात्रा में भाग लिया, उक्त यात्रा में माता भक्तो ने हजारों की संख्या में माता के जयकारों के साथ अपने सिर पर कलश धारण किए गरबा नृत्य करते हुए माता के दरबार पंहुच कर माता गढ़ कालिका को जल अर्पण कर दर्शन लाभ लिए।
यात्रा न्यू लक्की चौराहा बस स्टैंड धार से प्रारंभ हुई तथा लाल बाग एवं प्रमुख मार्गो से होते हुए मां गढ़ कलिका मंदिर पहुंची एवं मां से अमन चैन की प्रार्थना कर चुनरी अर्पित की, उक्त यात्रा का सभी धर्मो एवं सभी समाज जन ने जगह जगह मंच लगा कर स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
समिति द्वारा 7000 कलश एवं फलहार नाश्ता की भक्तो के लिए व्यवस्था की गई थी। उक्त यात्रा में भेरू मुकाती जी, सत्यशील राव पंवार, अंतर सिंह दरबार पूर्व विधायक, पर्वत सिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रमोद सेनापति, कुलदीप सिंह डंग, नरेंद्र सिंह बुंदेला, कमल सिंह देदला दरबार, धीरेंद्र दिघे, शकील खान, डॉ.नाहर जी, मजहर हुसैन, अल्लू भाई, मोहन सिंह कुंवरसी, राधेश्याम मुवेल, राजेश झवर, रामेश्वर रघुवंशी, अरुण ठेकदार, ओम जी राठौर, अकबर भाई, शैलेन्द्र भाई, उदयराम पाटीदार, बाबू भाई, सुरेश पटेल, सभापति स्वास्थ्य समिति प्रेम पाटीदार, ओम प्रकाश झारिया, सुधाकर महाजन, बंशी वर्मा, सुनील वर्मा, सुरेश चौकसे, परमेश्वर रघुवंशी, गोरधन बिरला, हुकुम सिंह जी चंबल बड़ौदा, कृष्णा मामा, आनंदीलाल व्यास एड, ओमनारायण सिंह चौहान एड, देवाराम प्रजापत ठेकदार, अजय सोलंकी (अज्जू भाई लक्ष्मी टीवी) सोहन पटेल, बहादुर सिंह बुंदेला, विष्णु राठौर, मनोज पाटीदार, सोहन नवाद, जितेंद्र पटेल, तपन जैन, दिनेश वर्मा, मदन मानकर, शरद भाई, अशोक पटेल आहू, शंकर ठाकुर, रोहित कामदार, nsui अध्यक्ष कृष्णा पंवार, जोगेंद्र सिंह बना, सोहन नवाद, पार्षद ईश्वर ठाकुर, महावीर सिंह बुंदेला, राकेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, मुकेश बाबा, रणवीर सिंह, लोकेश मकवाना, रमेश पाटीदार, बंसीलाल मकवाना, प्रकाश रघुवंशी, सुरेश परमार, कृष्णा नवाद, किशोर सोलंकी, सुलेमान भाई, सुरेश कामदार, विक्रम पटेल देदला, नाना भाई जैन एवं हजारों भक्तगण शामिल हुए।
यात्रा में पधार कर सफल बनाने के लिए समस्त माता भक्तों एवं सभी जाति धर्म के लोगों का समिति द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया, धन्यवाद किया।
ताजा समाचार (Latest News)
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन
पुलिस की सक्रियता से रोता हुआ बालक सकुशल परिजनों तक पहुँचा
चार लाख का खेत तालाब चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, मौके पर कुछ नहीं