धार। (सुनील यादव) धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फोन पर हुई गाली-गलौज के बाद युवक को रास्ते में रोककर डंडों से कर दिया हमला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बाडा के आगे पुलिया के पास 21 मार्च की शाम करीब 6 बजे मारपीट की घटना सामने आई है। फरियादी सावन चौहान (17), निवासी ग्राम धुलसर, ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विरेन्द्र मानकर ने पहले उसे फोन पर गालियां दी थीं।
जब सावन अपने साथी गौतम के साथ इस बारे में पूछने गया, तो विवाद बढ़ गया। बाद में दोनों युवक ग्राम लोंगसरी से लौट रहे थे, तभी अम्बाडा के आगे पुलिया पर विरेन्द्र ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।आरोप है कि विरेन्द्र ने दोनों को गंदी-गंदी गालियां दीं और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में सावन के सिर और पीठ पर चोट आई, जबकि गौतम को भी हाथ और पीठ में चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 340, 294, 323 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार ---
मौसम के मिजाज में बदलाव: तापमान के उतार-चढ़ाव से बढ़ी चिंता, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा
मारपीट कर घर से निकाला, वापस आने पर जान से मारने की धमकी
दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर, 3 लाख का माल ले गए