धार। (सुनील यादव) जिले के कानवन थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक पशुपालक के डेरे से भेड़-बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कानवन थाना पुलिस के अनुसार फरियादी भीखाराम पिता भीमाजी देवासी (45) निवासी ग्राम बलाना थाना तखतगढ़ जिला पाली (राजस्थान) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 16 मार्च 2026 की तड़के करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच अज्ञात बदमाश उसके डेरे से 7 भेड़ और 1 बकरी चोरी कर ले गए।
फरियादी के डेरे का स्थान पेट्रोल पम्प के पास शासकीय जमीन पर था, घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर पश्चिम बताया गया है। चोरी गए पशुओं में कुछ भेड़ सफेद व कुछ काले रंग की थीं, जिनके बाल कटे हुए थे, वहीं एक सफेद बकरी के कान कटे हुए बताए गए हैं। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।


संबंधित समाचार ---
दिनदहाड़े वाहन की लूट और कर्मचारी के अपहरण से दहशत का माहौल
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर लाखों की चोरी, दंपत्ति पर हमला
रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल