A procession of the accused of assault and 307 was taken outA procession of the accused of assault and 307 was taken out

धार। विगत दिनों शराब कारोबारी के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने विशेष रूप से संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में निकाला जुलूस।

आपको बता दे की धार जिले के शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के ऊपर विगत दिनों देर रात्रि में घोड़ा चौपाटी से त्रिमूर्ति चौराहा के बीच आदर्श मार्ग पर मारपीट के साथ-साथ खूनी संघर्ष भी हुआ था। जिसमें शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को गंभीर चोट आई थी। इस घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।

बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने यह हमला किया उन लोगों का पूर्व में भी शराब विक्रेताओं के किन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह लोग उन लोगों की तलाश लगातार कर रहे थे, इसी दौरान दिनांक 29/05/25 रात्रि में रोटरी क्लब के सामने चार आरोपी 1. अज्जु माईकल निवासी नौगावं,  2. मनीष उर्फ मनिया निवासी कुम्हार गड्डा, 3. लखन पंचाल निवासी सुनारखेडी, 4. भरत उर्फ आशीष मराठा निवासी कुम्हार गड्डा के द्वारा स्वप्नील उर्फ सोनु पिता स्व. अमरनाथ जायसवाल उम्र 40 वर्ष पर हमला कर दिया और गाड़ी में भी पूरी तरह से तोड़ फोड़ कर दी। 

उक्त घटना पर कोतवाली पुलिस ने धारा 126(2), 296, 109, 115(2), 351(2), 324(5), 3(5) बीएनएस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलुस निकाला गया। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!