धार। (Sunil Ydav) जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह में जा रहे युवक को रास्ते में रोककर आरोपियों ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि पत्थर, बेल्ट और लट्ठ से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक को भी नहीं बख्शा गया।
थाना सरदारपुर अंतर्गत ग्राम गुमानपुरा में 30 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे यह घटना सामने आई। फरियादी विष्णु डामोर (18) शादी कार्यक्रम में जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी प्रवीण और उसका भाई रविन्द्र शराब के नशे में मिले।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने “क्यों देख रहा है” कहकर विवाद शुरू किया और मां-बहन की गालियां देने लगे। विरोध करने पर प्रवीण ने पत्थर फेंककर विष्णु के सिर पर हमला कर दिया, वहीं रविन्द्र ने बेल्ट से पीटकर पीठ और हाथ में चोट पहुंचाई।
कुछ देर बाद आरोपी गोपाल और रोहित भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी। रोहित ने लट्ठ से हमला कर फरियादी के कंधे पर चोट पहुंचाई, जबकि गोपाल ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर गाल पर चोट दी।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए रोशन (18) को भी आरोपियों ने पीट दिया। जाते-जाते सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार ---
लूट का पर्दाफाश: 2 आरोपी सहित 2.10 लाख का माल और R15 बाइक जब्त
श्वान की मौत से भड़का बवाल: दलित युवक पर जानलेवा हमला, पहले लीपापोती फिर दबाव में पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला
पंचायत सचिव समझते हैं अपने आप को कलेक्टर से भी बड़ा, नहीं उठाते किसी का फोन