धार। थाना धामनोद क्षेत्रांतर्गत नाबालिक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना पर धामनोद पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15.02.2025 को नाबालिक पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना धामनोद रिपार्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ कर अशोभनीय हरकर करते हुये गलत काम करने की कोशिश की गई।
सुचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्तकाल भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पाक्सों एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
एस.डी.ओ.पी. मोनिकासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष, मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मयंक पिता धर्मेन्द्र वर्मा जाति दर्जी उम्र 19 साल निवासी ग्राम गाजीपुरा खलघाट थाना धामनोद जिला धार को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, उपनिरीक्षक दीपिका बामनिय, आरक्षक मनीष राठौर, आर. अशोक मुनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


संबंधित समाचार ---
समाज का बड़ा फैसला: दहेज डीजे दारू पर रोक
सुनसान रास्ते पर हो रही लूट की घटनाएं, क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूट
तेज रफ्तार का कहर: तीन भीषण सड़क हादसों में तीन की मौत, लापरवाह ड्राइवरों पर केस दर्ज