मनावर/धार। नगर पालिका में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब नगर पालिका में कार्यरत एक जल प्रभारी छोटू त्रिवेदी को गोली मार दी गई। हालांकि गोली मारने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई वह वहीं का कर्मचारी बताया जा रहा है।
गौर तलब है कि कुछ समय पूर्व करीब 50 से अधिक कर्मचारियों को नगर पालिका से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। यह उन्ही में से एक हो सकता है!
मनावर नगर पालिका में ऑफिस टाइम पर चली गोली। नगर पालिका कर्मचारी महेंद्र छोटू त्रिवेदी सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत था। पुलिस अभी जुटी जांच में।
आपको बता दें कि मनावर नगर पालिका हमेशा से विवादों में घिरी नजर आती है। कई ठेकेदारों के कार्य करने के बाद भी बिल अभी तक नहीं दिए गए हैं और कई सफाई कर्मियों के वेतन भी बाकी बताई जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से नगर पालिका में विकास कार्य नहीं हुए। वर्तमान में नई परिषद में विकास कार्य चालू हुए थे, वही एक न्यूज़ से सीएमओ को निलंबित कर दिया गया था।
इस वजह से यहां के कार्य सारे रुके हुए पड़े थे। जगह-जगह सफाई नहीं हो रही थी। वर्तमान में सीएमओ संतोष चौहान को चार्ज दिया गया है। जिन्होंने शनिवार से ही अपना चार्ज ग्रहण किया था। मंगलवार को यह गोली का कांड हुआ। वर्तमान में यहां की जनता को कोई विकास कार्य न दिखाते हुए आए दिन नगर पालिका विवादों के घेरे में रहती है। फिलहाल यह जांच का विषय है की गोली किस कारण चलाई गई है।
पुलिस प्रशासन अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद। गोली मारने वाले कि तलास जारी है।
इधर बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान छोटू त्रिवेदी की मौत हो गई है।
ताजा समाचार (Latest News)
गणपति विसर्जन में हुआ विवाद पर खूनी संघर्ष पहुंचा थाने
बदमाशों के हौसले बुलंद व्यापारी वर्ग दहशत में
आखिरकार क्यों लगी है पुलिस, दुर्घटना कारित करने वाले DSP को बचाने में?