मनावर/धार। नगर पालिका में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब नगर पालिका में कार्यरत एक जल प्रभारी छोटू त्रिवेदी को गोली मार दी गई। हालांकि गोली मारने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई वह वहीं का कर्मचारी बताया जा रहा है।
गौर तलब है कि कुछ समय पूर्व करीब 50 से अधिक कर्मचारियों को नगर पालिका से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। यह उन्ही में से एक हो सकता है!
मनावर नगर पालिका में ऑफिस टाइम पर चली गोली। नगर पालिका कर्मचारी महेंद्र छोटू त्रिवेदी सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत था। पुलिस अभी जुटी जांच में।
आपको बता दें कि मनावर नगर पालिका हमेशा से विवादों में घिरी नजर आती है। कई ठेकेदारों के कार्य करने के बाद भी बिल अभी तक नहीं दिए गए हैं और कई सफाई कर्मियों के वेतन भी बाकी बताई जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से नगर पालिका में विकास कार्य नहीं हुए। वर्तमान में नई परिषद में विकास कार्य चालू हुए थे, वही एक न्यूज़ से सीएमओ को निलंबित कर दिया गया था।
इस वजह से यहां के कार्य सारे रुके हुए पड़े थे। जगह-जगह सफाई नहीं हो रही थी। वर्तमान में सीएमओ संतोष चौहान को चार्ज दिया गया है। जिन्होंने शनिवार से ही अपना चार्ज ग्रहण किया था। मंगलवार को यह गोली का कांड हुआ। वर्तमान में यहां की जनता को कोई विकास कार्य न दिखाते हुए आए दिन नगर पालिका विवादों के घेरे में रहती है। फिलहाल यह जांच का विषय है की गोली किस कारण चलाई गई है।
पुलिस प्रशासन अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद। गोली मारने वाले कि तलास जारी है।
इधर बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान छोटू त्रिवेदी की मौत हो गई है।
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
Discover more from madhyabharatlive
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
हाल ही में प्रकाशित, संबंधित पोस्ट - (Related Posts)
खादी पोशाक की कितनी आभा छाई है, छोटे से इस समावेश में सारी संस्कृति समाई है
भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नहीं देते है जानकारी, खरीदी का चल रहा खेल !
विधायक के भाई ने अपने ही बेटे को मारी गोली, मोके पर मोत