धार। धार शहर में सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी चेतन शर्मा (28 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोपाल पाल, निवासी झंडा चौक राम मंदिर के पास, नौगांव धार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घटना 26 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे की है, जब आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यम (सोशल मीडिया) का उपयोग करते हुए धर्म और जाति के आधार पर लोगों के बीच असामंजस्य और घृणा फैलाने का प्रयास किया। आरोपी द्वारा कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण सामग्री साझा कर किसी वर्ग के धार्मिक विश्वासों का अपमान किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) और 299 के तहत 5 अप्रैल 2026 को प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गतिविधियों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह की जातिगत और धार्मिक विद्वेष ओर भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दीपक सिंह चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली धार।



संबंधित समाचार ---
जंगल में सनसनीखेज हत्या, अज्ञात युवक का पत्थर से सिर कुचलकर मर्डर
बस में सफर के दौरान चौंकाने वाली चोरी – बैग की चैन चिपकाकर उड़ाए लाखों के गहने
दर्दनाक हादसा: कुछ ही मिनटों में उजड़ गया आशियाना, आग ने ली बेजुबानों की भी जान