धार। जिले के मांडव क्षेत्र में जंगल के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
मांडव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उण्डाखो के तिवारिया भाभर के खेत में जंगल के बीच एक अज्ञात युवक (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना 4 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर 5 अप्रैल सुबह 7 बजे के बीच की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
मामले में मांडव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !