Fake currency factory caught, raw material, printer and other material recoveredFake currency factory caught, raw material, printer and other material recovered

MP में नकली नोट का कारखाना पकड़ा, 15.21 लाख रुपये की करंसी, कच्चा माल, प्रिंटर व अन्य सामग्री बरामद।

देवास। लैपटाॅप, प्रिंटर, स्केनिंग पेटी की मदद से सोनकच्छ क्षेत्र के खेड़ाखजूरिया गांव में नकली नोट छापने और उनको इधर-उधर खपाने में लगे गिरोह का बीएनपी पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में कुल पांच आरोपित अभी तक गिरफ्तार किये गए हैं। इनके पास से करीब 15.41 लाख रुपये के नकली नोट सहित इनको छापने की सामग्री जब्त की गई है। पांच से चार आरोपित देवास जिले के जबकि एक बुरहानपुर जिले का रहने वाला है। इनके द्वारा लाखों रुपये नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की भी आशंका है।

बीएनपी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा।

इनकी तलाशी लेने पर करीब 1.96 लाख रुपये मिले जो जांच में नकली पाये गए।

पूछताछ में इन्होंने अपने नाम सचिन नागर निवासी ग्राम दुधलाइ सोनकच्छ व शुभम वर्मा निवासी आगरोद देवास बताये।

यह भी बताया कि इनके दोस्त राजकुमार मालवीय निवासी ग्राम खेड़ाखजूरिया सोनकच्छ द्वारा अपने घर पर नकली नोट छापे जा रहे हैं।

इसके बाद पुलिस टीम ने राजकुमार के घर पर दबिश दी जहां से राजकुमार सहित उसके दोस्त सुनील पाटिल निवासी खकनार जिला बुरहानपुर को गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से 13.25 लाख रुपये से अधिक की 500-500 के नकली नोटों की गडि्डयां जब्त की गई। कुछ आधे छपे नोट भी जब्त किये गए हैं।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!