धार। कलेक्टर कार्यालय परिसर में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में सोमवार दोपहर में जमकर हुआ हंगामा।
हाई स्कूल ज्ञानपुरा कला में पदस्थ शिक्षिका रेखा यादव उनके पति धर्मेद्र यादव और पुत्री पर सहायक आयुक्त के कक्ष में बगेर अनुमति प्रवेश करने और अभद्र भासा गाली गलौज करने के आरोप लगे हैं।

AC कार्यलय में निर्मित घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो के अनुसार शिक्षिका और उनके परिजनों ने टेबल पर हाथ पटके कांच फोड़ा और कार्यालय स्टाफ से भी अभद्रता कि गई। मामला इतना गंभीर हो गया था कि पुलिस को बुलाना पड़ा मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बाद मामला शांत हुआ।

घटना के विरोध में मध्य प्रदेश संयुक्त अधिकारी कर्मचारी मोर्चा, मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी शाखा और जनजाति आयुक्त कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई।

कर्मचारियों का कहना है कि यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध हैं। इसके साथ ही शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अब देखना यह होगा कि कर्मचारियों के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के बाद पुलिस इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है।


संबंधित समाचार ---
दिनदहाड़े वाहन की लूट और कर्मचारी के अपहरण से दहशत का माहौल
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर लाखों की चोरी, दंपत्ति पर हमला
रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल