How will the government be formed without majority, NDA or BJPHow will the government be formed without majority, NDA or BJP

अगर NDA में पड़ी दरार तो भी बनेगी मोदी सरकार, कैसे लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ?

भोपाल। लोकसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। भाजपा नेतृत्व गठबंधन एनडीए के पास 292 सीटें हैं और विपक्षी दलों के आईएनडीआई गठबंधन के पास 234 सीटें हैं। केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए। एनडीए के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है, लेकिन आईएनडीआई गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 39 सांसदों की जरूरत है।

चुनाव परिणाम के मुताबिक, एनडीए के पास 292 सांसद हैं। इनमें से 12 सांसद जदयू (JDU) यानी नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। अगर जदयू एनडीए का साथ छोड़कर आईएनडीआई गठबंधन का समर्थन करती है। ऐसी स्थिति में भी एनडीए के पास 280 सांसद होंगे, जोकि बहुमत से आठ सांसद अधिक होंगे। यानी नीतीश कुमार के एनडीए से नाता तोड़ने के बावजूद भी मोदी तीसरी बार केंद्र में सरकार बना सकते हैं।

अगर नायडू को भा गया I.N.D.I.A  का ऑफर तो ?

अभी एनडीए के पास 292 सांसद हैं। इनमें 16 सांसद टीडीपी के हैं। अगर टीडीपी आईएनडीआईए के साथ जाती है तो तब भी एनडीए के पास बचेंगे 276 सांसद,जोकि बहुमत से चार अधिक हैं। यानी कि नायडू के इंडी गठबंधन में शामिल होने पर भी केंद्र में एनडीए की सरकार बन सकती है।

क्‍या मोदी तीसरी बार ले पाएंगे पीएम पद की शपथ ?

आपको बता दें कि अगर नीतीश या नायडू दोनों में एक एनडीए का साथ छोड़ता है तो भी NDA के पास बहुमत रहेगा। ऐसे में राष्ट्रपति एनडीए के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। मोदी गठबंधन के नेता हैं, ऐसे में वह तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या।

इस प्रकार है —

बीजेपी – 240

कांग्रेस – 99

समाजवादी पार्टी – 37

तृणमूल कांग्रेस – 29

डीएमके – 22

तेलुगु देशम पार्टी – 16

जदयू (जेडीयू) – 12

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – 9

एनसीपी (शरद पवार) – 8

शिवसेना – 7

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5

वाई एस आर सी पी – 4

आरजेडी – 4

सी पी आई (एम) – 4

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3

आप – 3

झारखंड मुक्ति मोर्चा – 3

जनसेना पार्टी – 2

सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) – 2

जेडी(एस) – 2

विदुथलाई चिरुथैगल काची – 2

सीपीआई – 2

राष्ट्रीय लोक दल – 2

नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल – 1

असम गण परिषद – 1

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1

केरल कांग्रेस – 1

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – 1

एनसीपी – 1

वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – 1

जोराम पीपुल्स मूवमेंट – 1

शिरोमणि अकाली दल – 1

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1

भारत आदिवासी पार्टी – 1

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1

मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) – 1

अपना दल (सोनेलाल) – 1

आजसू पार्टी – 1

आईएमआईएम – 1

निर्दलीय – 7

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!