06/10/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष दो दिन बाद यानी बुधवार को मिल जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान को अंतिम मुहर दो दिन बाद लग जाएगी। पार्टी की ओर सेक्प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी।

जानें कैसे होगा चुनाव —

राज्य निर्वाचन मंडल की सूची का प्रकाशन 30 जून को किया गया था।

1, जुलाई को शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।

1, जुलाई को शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

1, जुलाई को शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक नाम वापसी होगी।

1, जुलाई रात 8.30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी।

2, जुलाई को सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच मतदान होगा।

2, जुलाई को दोपहर 2 बजे से मतों की गणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेशाध्यक्ष के सिंगल पैनल में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए संगठन में अंदरूनी तौर पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, अब बुधवार को स्थिति साफ हो पाएगी की भाजपा का अगला प्रदेशाध्यक्ष कौन बनेगा?

कौन-कौन शामिल है प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में —

प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में डीडी उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, सांसद आलोक शर्मा, बृजेश सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी