नौगावांखुर्द में सनसनी खेज मामला : अज्ञात महिला की हत्या कर शव भूसे के ढेर में छुपाया।
धार। (सुनील जी यादव) जिले के कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम नौगावांखुर्द में एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था, वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई थी।
थाना कानवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगावांखुर्द, जो मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है, में 11 मार्च 2026 की शाम 6 बजे से पहले एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 30-40 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि अज्ञात आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मंसूर पटेल के खेत पर स्थित सोयाबीन के सूखे भूसे के ढेर में छुपा दिया था।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रकरण में धारा 103(1) व 238(a) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल के आसपास मजदूरी करने आये व मजदूरी कर रहे लोगों की जानकारी प्राप्त की गई। विवेचना में पता चला कि कैलाश नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नि अनीता के साथ मजदूरी करता था तथा वह काफी दिनों से नहीं है, अचानक मजदूरी करते समय वापस चला गया था। घटना स्थल की परिस्थितियों, आसपास के लोगों से से पूछताछ आदि में आये साक्ष्यों के आधार पर कैलाश की तलाश की गई।
कैलाश पिता मांगू निनामा को उसके ग्राम बेङाखो थाना पेटलवाद जिला झाबुआ से पूछताछ की गई तो उसने महिला साथी का नौगावां में मजदूरी करते समय चरित्र शंका के आधार पर उसकी हत्या कर उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा देना बताया।
आरोपी कैलाश निनामा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय पेश किया जायेगा। मृतिका महिला की पहचान की गई है जो थाना रायपुरिया जिला झाबुआ की रहना पाई गई है।
उक्त प्रकरण में हत्या करने वाला और जिसकी हत्या हुई है, उसकी पहचान नहीं थी। पुलिस थाना कानवन टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये हत्या करने वाले की पहचान एवं जिसकी हत्या हुई है उसकी पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक अभय नेमा, सउनि बालकृष्ण मिश्रा, सउनि मोहन जाट, प्रआर ईश्वर भूरिया, आरक्षक विकाश, आरक्षक प्रताप, आरक्षक नवीन राठौर, आरक्षक संजय शिवहरे, आरक्षक अजयपाल का विशेष योगदान रहा।


संबंधित समाचार ---
अतिक्रमण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किसानों के फसल बीमा सहित कई समस्याओं को सुना
पुलिस कप्तान की त्वरित कार्रवाई, 10 घंटे में चिन्हित कर किया आरोपियों को गिरफ्तार
सड़क बनाने की समय सीमा खत्म, काम अधूरा, ठेका निरस्त फिर भी राशि का आहरण