madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » पुलिस कप्तान की त्वरित कार्रवाई, 10 घंटे में चिन्हित कर किया आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस कप्तान की त्वरित कार्रवाई, 10 घंटे में चिन्हित कर किया आरोपियों को गिरफ्तार

नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 48 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार।

धार। धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ 35 लाख से अधिक का लूटा गया माल बरामद किया है, जबकि 6 आरोपी अब भी फरार हैं।

गन पॉइंट पर बंधक बनाकर दिया था लूट को अंजाम —

13 मार्च 2026 को बाग थाना क्षेत्र के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी राजकुमार मालवीय के घर नकली इनकम टैक्स अधिकारियों के रूप में पहुंचे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर फर्जी रेड डाली और सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने स्वयं मामले का लिया संज्ञान —

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में धार, खंडवा और शाजापुर जिलों की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 10 घंटे में आरोपियों की पहचान कर ली गई और लगातार दबिश देकर 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नकली इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर बनाई लूट की प्लानिंग —

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड शहजाद निवासी बैरछा है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर नकली इनकम टैक्स और सीबीआई टीम बनाकर डकैती की योजना बनाई थी। स्थानीय स्तर पर आरोपियों ने पहले व्यापारियों की जानकारी जुटाई और फिर रेड के नाम पर वारदात को अंजाम दिया।

घटना में उपयोग किए गए दो चार पहिया वाहन भी जप्त —

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और अर्टिगा वाहन सहित सोने के आभूषण और नगदी बरामद की गई है। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी वाहन जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों ने धार सहित खंडवा जिले में भी घटना को दिया था अंजाम —

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खंडवा जिले में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। फरार 6 आरोपियों की तलाश जारी है, जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है, जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

इनकी रहा सराहनीय योगदान —

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाग कैलाश चौहान, थाना प्रभारी सेक्टर 01 ओपी अहिर, थाना प्रभारी पीथमपुर सुनिल शर्मा, थाना प्रभारी टाण्डा संजय रावत, थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव, थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान, थाना प्रभारी राजगढ़ समीर पाटीदार, थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह चौहान, थाना प्रभारी सागौर प्रकाश सरोदे, तोसीफ अली, भुपेन्द्र खरतिया व सायबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल, सायबर सेल धार टीम के प्रआर. सर्वेशसिंह सोलंकी, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. रोहित नरगावे, आर. दिलिप यादव, आर. मनीष पाल, आर शुभम सिंह जादौन व जिला शाजापुर थाना बेरछा टीम थाना प्रभारी निरी. भरतसिंह किरार, सउनि रघुनाथनसिंह राठौर, प्रआर. हेमेन्द्र सोलंकी, प्रआर. पिंकु यादव, प्रआऱ. रामपाल राठौड, आर. शैलेन्द्र तोमर, थाना मक्सी से प्र.आर. राजेश पटेल, प्र.आर. रामेश्वर जाटव, आर. चन्द्र शेखर थाना मक्सी पुलिस टीम खण्डवा का विशेष योगदान रहा है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!