धार। धार शहर में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने बड़ी चालाकी से महिला के बैग की चैन चिपकाकर उसमें रखे सोने के गहने पार कर दिए। इस घटना ने बस यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला? —
कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी वंदना बोरदिया (49) 25 मार्च 2026 को करीब 11:30 बजे बस स्टैंड से धामनोद जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। उनके पास एक ब्राउन रंग का बैग था, जिसमें करीब 2 तोले का सोने का कड़ा, 5 ग्राम की अंगूठी, 3 तोला 5 ग्राम का मंगलसूत्र और 3000 रुपये नकद रखे थे। बस कुछ दूर पहुंची तो उन्हें प्यास लगी और उन्होंने बैग खोलने की कोशिश की, लेकिन बैग की चैन नहीं खुली। उन्हें उस समय कुछ शक नहीं हुआ।
घर पहुंचते ही खुला राज —
जब वंदना बोरदिया अपनी बहन के घर धामनोद पहुंचीं और बैग खोला, तो देखकर दंग रह गईं, बैग की चैन को फेविक्विक से चिपकाया गया था। जैसे-तैसे चैन तोड़कर बैग खोला तो उसमें रखे सारे सोने के गहने गायब थे।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज —
घटना की रिपोर्ट 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना धार में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इस तरह की घटनाएं इशारा करती हैं कि सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर यात्रियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।



संबंधित समाचार ---
जंगल में सनसनीखेज हत्या, अज्ञात युवक का पत्थर से सिर कुचलकर मर्डर
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का मामला, युवक पर केस दर्ज
दर्दनाक हादसा: कुछ ही मिनटों में उजड़ गया आशियाना, आग ने ली बेजुबानों की भी जान