Home » मध्यप्रदेश » खर्चे के पैसों को लेकर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, सिर फोड़कर किया घायल

खर्चे के पैसों को लेकर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, सिर फोड़कर किया घायल

धार। (सुनील यादव) जिले के मनावर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां खर्चे के पैसों को लेकर बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता पर बेरहमी से हमला कर दिया।

मनावर थाना क्षेत्र के ग्राम भोगदड़ में 28 मार्च को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। फरियादी मांगीलाल (70) अपने घर के सामने गली में खड़े थे, तभी उनका बेटा शिवराम वहां पहुंचा और खर्चे के लिए पैसों की मांग करने लगा।

जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी शिवराम गुस्से में आ गया और उसने अपने ही पिता की गर्दन पकड़कर उन्हें पास पड़े पत्थरों के ढेर पर जोर-जोर से सिर मार दिया। इस हमले में मांगीलाल के सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!