धार। (सुनील यादव) जिले की सरदारपुर तहसील अंतर्गत आने वाले राजोद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर ठग लिया गया। भरोसे और रिश्ते के नाम पर खेला गया ये धोखाधड़ी का खेल अब पुलिस तक पहुंच चुका है।
थाना राजोद में दर्ज प्रकरण के अनुसार ग्राम बोडिया निवासी 58 वर्षीय मुलचंद भाभर के साथ आरोपियों ने शादी का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि ताराबाई पंचोली और नेहा गेहलोत ने मिलकर फरियादी को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग समय में उससे कुल 62 हजार रुपये ठग लिए।
यह घटना 15 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 के बीच फरियादी के घर पर ही घटित हुई। जब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने 24 मार्च को मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार ---
इंदौर से गुजरात जा रही अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अंधविश्वास के खूनी खेल की एक और दिल दहला देने वाली घटना
पुलिस की घेराबंदी देख छूटे पसीने, चंद घंटों में जंगल से छुड़ाया अपहृत, 4 गिरफ्तार