धार। धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम भोंडल में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां लड़की भगाने के शक में कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर उसके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें जबरन उठाकर अगवाह कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
फरियादी सुमेर (22), निवासी भोंडल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 24 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी पुनिया, उसका भाई बन्टी, आकाश, अनिल, सातम व अन्य लोग उनके घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर सुमेर के पिता देवीलाल (45) पर लाठियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट के बाद देवीलाल को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।
धामनोद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपहृत व्यक्ति की तलाश जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह घर में घुसकर अपहरण की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अब इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने और अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश में जुटी है।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !