भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा देश में आदर्श आचरण संहिता लागू करने के बाद जिला प्रशासन ने दिखाई शक्तियां।

धार।  शहर में गूंजाय मान हुए प्रशासनिक गाड़ियों पर लगे हूटर। जिला पुलिस प्रशासन ने दिखाई अपनी शक्तियां। जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट रोड त्रिमूर्ति चौराहा एवं शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस ने कल देर शाम निकाला फ्लैग मार्च। 

पुलिस प्रशासन की कई गाड़ियां एक साथ सायरन बजाती हुई निकली धार शहर में। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र वास्कले, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई, नगर निरीक्षक समीर पाटीदार सहित धार के पुलिस बल ने शहर में पैदल फ्लैग मार्च भी निकाल। सभी को सख्त हिदायत दी गई कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान चुनाव आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शक्ति से पालन किया जाए।

वहीं नगर पालिका अमले ने संपत्ति विरूपण की कार्रवाई करते हुए शहर में लगे सभी राजनीतिक दलों से संबंधित व्यक्तियों की फोटो और फ्लेक्स को हटाया। नगर पालिका की कार्रवाई लगातार जारी है। शहर में कहीं भी किसी प्रकार का राजनीतिक दलों के द्वारा लगाया हुआ फ्लेक्स बैनर नगर पालिका नहीं छोड़ रही है।

यातायात पुलिस ने बड़ाई अपनी कार्रवाई —

आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही धार यातायात टीम ने अपनी कार्यवाही को आगे बढाते हुए शहर में घूम रही हूटर लगी गाड़ीयो एवं पार्टी सिंबल की प्लेटों को हटाना शुरू कर दिया। त्रिमूर्ति चौराहे पर करीब 3 घंटे चली कार्रवाई में यातायात पुलिस की टीम ने प्रेशर हॉर्न सहित हूटर लगी गाड़ियों पर चालानी कार्यवाही की। गाड़ियों को रोक कर चालान बनाने साथ कई लोगों को आदर्श आचरण संहिता के नियमों का पालन करने की हिदायत देकर भी छोडा गया।

आदर्श आचरण संहिता लागू होने पर यातायात टीम के द्वारा पार्टी सिंबल एवं हूटर व प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई की गई। कई लोगों को समझाइए भी दी गई। यातायात थाना प्रभारी- प्रेम सिंह ठाकुर धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!