Home » मध्यप्रदेश » सात घटनाओं को अंजाम देने वाले, 2 आरोपी गिरफतार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजगढ व सरदारपुर थाना क्षेत्र की सात घटनाओं का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफतार।

सरदारपुर/धार। (रमेश सिंह राजपूत) राजगढ थाना पुलिस ने कुल सात घटनाओं का खुलासा किया। दो आरोपीयो को गिरफ्तार भी किया गया। वही फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही गई‌।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि 7 फरवरी 2023, 20 फरवरी 2023, 16 मार्च 2023, 4 अप्रैल 2023 व 6 अप्रैल 2023 को राजगढ थाना क्षेत्र में लुट की घटना हुई थी। वहीं सरदारपुर थाना क्षेत्र में 29 दिसंबर 2022 व 17 मार्च 2023 को लुट की घटनाएं हुई थी। जिसके दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आगे की पुछताछ भी जारी है।

सम्पूर्ण कारवाई में राजगढ थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार, चौकी प्रभारी रविन्द्र चौधरी सहित पुरे स्टाप का सराहनिय योग दान रहा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!