30/09/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत; PM मोदी ने बीच में छोड़ा सऊदी अरब दौरा।

इंदौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में करीब 28 पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 12 घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की खोज तेज कर दी है। पहाड़ी इलाकों में उनकी तलाशी की जा रही है। घायल पर्यटकों का इलाज जारी है। गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए पहुंच गए हैं।

आतंकवादियों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से पर्यटकों पर गोली मारी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को हताहत किया जा सके।

पुलिस ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है, जिससे कई पर्यटक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बीच एक महिला से बात की, जिसने दावा किया कि उसके पति को आतंकियों ने सिर में गोली मारी है। सात अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

पीएम मोदी ने बीच में छोड़ा सऊदी अरब दौरा —

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के चलते सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश आ रहे हैं। वह सऊदी प्रिंस MBS के न्योते पर दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को गए थे।

आतंकी हमले के कारण स्टेट डिनर और समझौतों की बातचीत को रद्द कर दिया गया है। पीएम अब सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। 

इंदौर के एक व्यक्ति को गोली मरी गई —

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इंदौर के सुशील नाथेनियल की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील एमआर-10 स्थित अभिनंदन नगर के निवासी थे। परिजन के अनुसार आतंकवादियों ने पहले सुनील को घुटनों पर बैठाया उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।

जब उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तो आतंकवादियों ने गोलियों से भून दिया। उनकी बेटी पर भी गोली चलाई गई जो पैर में लगी। घटना से पहले उन्होंने पत्नी को छिपा दिया था। वे एलआईसी की आलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे।

इंदौर की दो महिलाएं घायल —

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहर की दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। एक महिला तो भगदड़ में घायल भी हो गई। दूसरी महिला गोलियों की आवाज और पर्यटकों के शव देखने के बाद अवसाद में चली गईं। उनका उपचार चल रहा है। सेना ने इंदौर पुलिस को सूची साझा करते हुए कहा कि महिलाओं का नाम जेनिफर और आकांक्षा है। उनके सामने ही आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की निंदा —

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायराना और अमानवीय कृत्य है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है।

पहलगाम हमले में पीड़ित लोगों सूची —

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी