08/12/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

धार। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस धार से राजगढ़ की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। दोपहर के समय रास्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धार से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर तिरला के समीप खरमपुर फांटे की घटना।

उक्त बस में सवार एक यात्री की मौत होना बताया जा रहा है वही 8 से 10 यात्री घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में उपचाररत है। घायल यात्रीयों में चार महिला और पुरुष बताया जा रहे हैं।

यात्री बस के पलटते ही प्रत्यक्ष दार्शियों ने 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और 108 की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र वास्कले यातायात थाना प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर, सूबेदार रोहित निकम और धार तहसीलदार मौके पर पहुंचे व जिला अस्पताल में घायल यात्रियों के हाल-चाल जाने।

घायल यात्रियों में विलम, वसंती, दुजार, रवीना, अनीता, आरिफ, शाहिद और पन्नालाल शामिल है। मृतक व्यक्ति का नाम आदित्य बताया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र वास्कले ने बताया कि एक निजी फकीरा नामक यात्री बस तिरला के समीप खरमपुर गांव के फांटे पर पलट गई। जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमें से एक आदित्य नामक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि की है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!