खुद को भी मारा चाकू, इलाके में मचा हड़कंप।
इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक युवक ने दोस्ती का खौफनाक अंजाम देते हुए युवती के घर में घुसकर उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। घटना अंजनी नगर की है। वेदांत ने विधान्त नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वेदांत का विधान्त की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार ने बात करने से मना किया था। सोमवार रात वेदांत चाकू लेकर लड़की के घर पहुंचा। पहले लड़की की माँ और भाई वेधांत को चाकू मारे। इसके बाद ख़ुद को भी पेट में चाकू घोप लिए।
क्या कुछ कहा पुलिस ने इस घटना पर —
पुलिस के अनुसार आरोपी वेदांत सोलंकी, युवती विधि लखावत का दोस्त है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह बेकाबू हो गया और सोमवार रात करीब 10 बजे विधि के घर पहुंचा। घर में घुसते ही उसने विधि, उसकी मां अनीता और भाई वेदांश पर चाकू से जानलेवा वार कर दिए। हमले में वेदांश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
खुद को भी मारा चाकू, इलाके में मचा हड़कंप —
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टीआई तरुण भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हमला करते समय परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पहले भी हो चुकी थी शिकायत, लापरवाही पड़ी भारी —
चौंकाने वाली बात यह है कि 5-6 दिन पहले युवती के परिजन आरोपी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। उस समय पुलिस ने आरोपी को समझाइश देकर छोड़ दिया था। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो यह जानलेवा घटना टल सकती थी। आरोपी वेदांत सोलंकी बिजासन रोड का निवासी है। उसके माता-पिता नहीं हैं और वह चाचा-चाची के साथ रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताजा समाचार (Latest News)
नपा की लापरवाही व अनदेखी से दूषित जल पीने को मजबूर शहरवासि
बंदूक दुकान में धमाका, क्षेत्र में अफरा-तफरी, आग से तीन घायल
पहली बार किसी पार्टी के अध्यक्ष ने पद के साथ अपना मूल धर्म निभाया