धार। विधानसभा चुनावों की मतगणना के बाद धार जिले की 5 सीटों पर कांग्रेस तो 2 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल के कार्यकर्ता उत्साह मना रहे है। ऐसी स्थिति में कई बार दोनों दल के कार्यकर्ता आमने-सामने हो जाते है। लेकिन पहली बार एक ही दल के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।
आपको बता दें कि यह मामला रविवार देर रात का है। धार के घोड़ा चौपाटी पर भाजपा के दो गुट के नेताओं के बीच विवाद हो गया। हालांकि इस विवाद की शुरुआत किसी कमेंट को लेकर हुई थी, जो कमेंट के बाद तो ठंडी पड़ गई, लेकिन रात में इस विवाद ने तूल पकड़ लिया।
गौरतलब है कि मतगणना के बाद जहां भाजपा उत्सव के माहौल में थी। उस वक्त शहर की घोड़ा चौपाटी पर भाजपा के दो अलग-अलग गुटों में शामिल नेता आपस में भिड़ गए। घोड़ा चौपाटी पर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद मामला और उलझ गया।
इस बीच पुलिस को सूचना की गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंचे। इस बीच भाजपा समर्थक भी थाने पहुंचना शुरू हो गए, जब विवाद ओर बढ़ गया।
सूत्रों के अनुसार थाना परिसर के बाहर ग्राउंड में भी कुछ लोगों के बीच हाथापाई हुई। हालांकि इसके बाद भाजपा के बड़े नेता मौके पर पहुंचे और मामला खत्म करवाया गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ही पक्षों ने कानूनी कार्रवाई नहीं की और मामला शांत करवाया गया।
वहीं यह घटना घटित होने के बाद पूरे नगर में जनचर्चा का विषय बन गई।
ताजा समाचार (Latest News)
गणपति विसर्जन में हुआ विवाद पर खूनी संघर्ष पहुंचा थाने
बदमाशों के हौसले बुलंद व्यापारी वर्ग दहशत में
आखिरकार क्यों लगी है पुलिस, दुर्घटना कारित करने वाले DSP को बचाने में?