After publishing the news, the furious gynecologist accused the journalist and threatened to take him to courtAfter publishing the news, the furious gynecologist accused the journalist and threatened to take him to court

मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक और अवैध रूप से चलाए जा रहे हॉस्पिटल पर खबर लगाने के बाद बौखलाए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने पत्रकार पर लगाए अनर्गल आरोप। 

धार। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने खबर लगाने के बाद पत्रकार से सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा की और उन पर कई अनर्गल आरोप लगाए। आपको बता दे कि यह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वही हैं जिन पर जिला चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान कई बार आरोप लग चुके हैं। यह डॉक्टर जब तक जिला चिकित्सालय में कार्यरत रहे मीडिया की सुर्खियों में बन रहे, और अभी भी धार शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यह डॉक्टर विशेष रूप से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं।

कुछ समय पूर्व एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान या यूं कहें की प्रस्तुति के दौरान एक महिला की मौत के बाद भी यह डॉक्टर मीडिया की सुर्खियों में काफी छाए थे। उसके बाद इन्होंने जिला चिकित्सालय से अपने कार्य के विपरीत इस्तीफा दे दिया। हालांकि जिला चिकित्सालय या स्वास्थ्य सेवाओं मध्य प्रदेश शासन के द्वारा इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। यह अभी भी एक शासकीय चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। उसके बावजूद यह नियमों के विपरीत निजी चिकित्सालय में जाकर अपना उपचार कर रहे हैं।

डॉक्टर साहब अपने छोटे भाई के नाम से एक मेडिकल स्टोर संचालित कर उस पर एक क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। क्लीनिक के साथ पड़ोस में एक बिल्डिंग के अंदर यह एक अवैध हॉस्पिटल भी संचालित कर रहे हैं। अवैध हॉस्पिटल के अंदर बकायदा महिलाओं को बोतल इंजेक्शन और दवाएं लगाई जा रही है, एक तरीके से उन्हें भर्ती किया जा रहा।

स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारो का कहना है कि नियम अनुसार अगर कोई डॉक्टर किसी पेशेंट का ट्रीटमेंट करता है तो उसे डे-केयर की परमिशन लेना आवश्यक होती है। अगर डे-केयर की परमिशन नहीं है तो डॉक्टर सिर्फ पेशेंट को देखकर उन्हें मेडिकल दवाइयां लिखकर दे सकता है, ना कि वहां पर इलाज कर सकता है। इतना ही नहीं वहीं पर पैथोलॉजी लैब भी संचालित हो रही है।

इस खबर के प्रकाशन पर बोखलाए डॉक्टर साहब —-

http://gkb.a6d.mytemp.website/illegal-hospital-operated-at-clinic/

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!