At last the police showed that a father will always remain a father, they will forgive himAt last the police showed that a father will always remain a father, they will forgive him

धार। बाप तो बाप रहेगा आखिर पुलिस ने दिखा ही दिया की, सबसे बड़ा बाप पुलिस प्रशासन ही होता है। पुलिस ने वायरल वीडियो में ‘बाप तो बाप रहेगा सॉन्ग’ पर सोशल मीडिया के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों को भेजा जेल।

गौर तलब है की ग्राम धरावरा में रोड को खोदकर घर का गंदा पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में धरावरा के वृद्ध घनश्याम चौधरी के साथ ठाकुर परिवार के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसको लेकर कई खबरें प्रकाशित हुई थी। खबरों को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों पर एनसीआर करते हुए समझाइए देकर छोड़ दिया था।

समझाइइस के बाद भी ठाकुर परिवार तो ठाकुर ठहरा, ठाकुर परिवार के लड़कों द्वारा न्यूज़ को और एनसीआर रिपोर्ट को एडिटिंग करते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जिसके अंदर एक सॉन्ग को एडिट करके डाला गया था। जिसमें बाप तो बाप रहेगा वाला सॉन्ग लगाकर वायरल किया गया था।

आखिर बाप वाले वीडियो पर कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के वीडियो वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जेल वारंट कर दिया गया।

इस पूरे प्रकरण में यह साबित होता है कि बाप तो बाप ही रहेगा। क्योंकि पुलिस प्रशासन से बड़ा कोई बाप नहीं होता …

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के दौरान अपराधियों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो के लिए यह कार्यवाही कर एक संदेश जारी किया कि किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ या सामाजिक सद्भावना को भड़काने वाले वीडियो को एडिट करके या चलाया जाने जैसा कृत्य अगर होता है तो धार पुलिस किसी भी प्रकार से उस व्यक्ति को नहीं बक्शेगी।

सोशल मीडिया पर एडिटिंग वाले वीडियो वायरल करने के साथ-साथ इन लोगों द्वारा वीडियो बनाने वाले लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की गई थी। साथ ही पत्रकारों पर भी अभद्र टिप्पणियां करते हुए गाली गलौज जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया था।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!