पति ने पत्नी से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी।
घर आने पर विवाद, गाली-गलौज के बाद निकाला बाहर।
धार। (प्रधान संपादक सुनील यादव) राजगढ़ में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां पत्नी के घर पहुंचते ही पति ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया।
थाना राजगढ़ पुलिस ने प्रिया सोनी की शिकायत पर उसके पति जयेश सोनी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 भादवि में मामला दर्ज किया है।
फरियादीया के अनुसार, वह 19 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे तिलक मार्ग स्थित पति के घर रहने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पति ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे महिला के हाथ की कलाई और सिर में चोट आई।
घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद पति ने महिला और उसकी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार ---
दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर, 3 लाख का माल ले गए
दिल दहला देने वाली वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर सड़क पर मिला खून से लतफत
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, खुफिया तंत्र को सख्त निर्देश