Bus caught fire, passengers' lives were saved due to driver's presence of mindBus caught fire, passengers' lives were saved due to driver's presence of mind

मुंबई आगरा नेशनल हाइवे पर बालसमुद चेकिंग पॉइंट से 500 मीटर पहले मुंबई से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस में आग लगी है… कोई जनहानि नही.. सुबह 10 बजे के आसपास की की घटना बताई जा रही।

बड़वानी। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बालसमुंद बैरियर के समीप मुंबई से इंदौर जा रही बस में आग लग गई। चलती बस में डिस्क ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लगी। वहीं पीछे धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को धीमा कर सड़क किनारे खड़ा किया।

इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। किसी ने बस से उतरकर तो किसी ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। ड्राइवर कंडक्टर ने यात्रियों को सकुशल बस से उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर फाइटर की मदद से बस की आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।

बस से ट्रैवल कर रही यात्री विधि नागर ने बताया कि हंस ट्रेवल्स की बस कल शाम करीब 5 बजे मुंबई से इंदौर के लिए निकली थी। आज सुबह 10 बजे के करीब अचानक बस का टायर फटा और इसी के कारण शायद बस में आग लगी। इससे पहले सभी यात्रियों और सामान को बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!