Home » मध्यप्रदेश » दिल्ली धमाका, जावेद सिद्दीकी का महू/इंदौर से जुड़ा कनेक्शन
Delhi blast, Javed Siddiqui's connection to Mhow/Indore

Delhi blast, Javed Siddiqui's connection to Mhow/Indore

दिल्ली धमाका, जावेद सिद्दीकी का महू/इंदौर से जुड़ा कनेक्शन

दिल्ली धमाके में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का महू से जुड़ा कनेक्शन, पुलिस खंगाल रही पुराने रिकॉर्ड।

इंदौर। (प्रदेश एक्सप्रेस) दिल्ली में हुए धमाके की जांच के दौरान अब इंदौर जिले के महू से भी कनेक्शन सामने आया है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का मूल निवास महू का है। बताया जा रहा है कि करीब 25 साल पहले उसका परिवार महू छोड़कर दिल्ली चला गया था।

दिल्ली धमाके में जवाद सिद्दीकी का नाम सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने महू में उसके पुराने रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जवाद सिद्दीकी का परिवार महू में कई साल तक रहा था। उसके पिता स्थानीय स्तर पर कारोबार करते थे।

वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि जवाद के भाई के खिलाफ महू थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस पुराने मामले को लेकर पुलिस अब पुराने दस्तावेज और केस फाइलें खंगाल रही है ताकि जवाद या उसके परिवार से जुड़ी कोई और संदिग्ध जानकारी सामने आ सके।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जवाद सिद्दीकी महू का रहने वाला था और उसका परिवार कई वर्ष पहले यहां से दिल्ली चला गया था। पुलिस की एक टीम को उसके पुराने ठिकानों की जांच के लिए भेजा गया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि महू में उसकी गतिविधियां क्या थीं और क्या यहां किसी संदिग्ध संपर्क का नेटवर्क मौजूद था।

फिलहाल दिल्ली धमाके की जांच में केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हैं, और इंदौर पुलिस उनके संपर्क में है। पुलिस को उम्मीद है कि महू से मिले पुराने रिकॉर्ड जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस खुलासे के बाद चर्चा का माहौल है कि एक बड़े धमाके में नाम सामने आने वाला आरोपी कभी महू में रहा करता था। जांच एजेंसियां अब जवाद सिद्दीकी के पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक संबंधों की गहराई से जांच कर रही हैं।

मीडिया के माध्यम से मामला पता चला है, जांच चल रही है, महू के कनेक्शन की जांच की जा रही है, हम भी पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं, अभी इन्वेस्टिगेशन हमारे पास नहीं आई है, सारा कुछ सेंट्रलाइज चल रहा है, अगर हमारे पास जांच आती है तो हम जांच करेंगे। योगचेन डोलकर भूटिया, एसपी ग्रामीण, इंदौर।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!