Dispute over filling water, people of Muslim community beat up Hindu family... FIR registered against 4Dispute over filling water, people of Muslim community beat up Hindu family... FIR registered against 4

इंदौर। कड़ाबिन जिंसी हाट मैदान में शुक्रवार रात पानी को लेकर विवाद हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के एक परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मुस्लिम परिवार ने हिंदू परिवार पर हमला किया जिसमें बच्चों और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने देर रात चार के खिलाफ मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है।

पानी भरने को लेकर हुआ विवाद —

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बोरिंग से पानी भरने की बात पर आरोपित यूसुफ मुजफ्फर, सैरिज मुजफ्फर, हुसैन और मुजफ्फर का महिलाओं से विवाद हुआ था। नंदकिशोर रात साढ़े दस बजे दुकान बंद कर बेटे आदित्य के साथ घर जा रहा था। आरोपित घरों के बाहर बैठे मिल गए। नंदकिशोर ने उनसे पूछा कि मेरे घर की महिलाओं को गाली क्यों देते हो?

आरोपियों ने लाठी-डंडों से किया हमला —

इसके बाद आरोपित यूसुफ,सैरिज मुजफ्फर और हुसैन ने नंदकिशोर को गालियां दी। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोपितों ने फिर डंडे से हमला कर दिया। नंदकिशोर का बेटा आदित्य,पत्नी सुनीता और मूली बाई बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की और इसके साथ ही आरोपितों ने रिपोर्ट लिखवाने पर धमकाया। सूचना मिलने पर नवीन भावसार, विक्की यादव, मोहित पीडीआर सहित अन्य लोग पहुंचे और रात करीब साढ़े दस बजे थाने में रिपोर्ट लिखवाई।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!