Home » मध्यप्रदेश » नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर ने सेफ्टी इंजीनियर पर किया हमला
नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर ने सेफ्टी इंजीनियर पर किया हमला

Drunk Poklane driver attacks safety engineer

नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर ने सेफ्टी इंजीनियर पर किया हमला

नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर ने सेफ्टी इंजीनियर पर किया हमला, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; एरोड्रम थाने में FIR दर्ज।

इंदौर। इंदौर के बांगड़दा रोड पर एक निर्माण स्थल पर पोकलेन मशीन चालक द्वारा सेफ्टी इंजीनियर पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एरोड्रम थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान चालक शराब के नशे में था।

पोकलेन चालक पर केस दर्ज —

इंदौर के बांगड़दा रोड पर इंजीनियर आशुतोष कुमार पर पोकलेन मशीन के पंजे से हमला करने का मामला सामने आया है। एरोड्रम थाना पुलिस ने चालक रब्बानी मोहम्मद शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शराब के नशे में था चालक —

थाना प्रभारी तरुण भाटी के अनुसार पोकलेन ऑपरेट कर रहे रब्बानी और सेफ्टी इंजीनियर आशुतोष के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था और उसने मशीन का पंजा चलाकर आशुतोष को गिरा दिया।

वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई —

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आशुतोष को बयान के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। गुरुवार को पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। पोकलेन मशीन एनजीओ ईएफआई के नाम पर रजिस्टर्ड बताई गई है। मशीन को सुपर कॉरिडोर पर खड़ा करवा कर कब्जे में ले लिया गया है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!