11/09/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को धार की महिला थाना की प्रभारी दबंग थानेदार रेनू अग्रवाल को सम्मानित किया गाय। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ का प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड 2024 से नवाजा गया है। यह अवार्ड मध्य प्रदेश के कैबिनेट के उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा दिया गया।

National Women Empowerment Association honored the strong female police officer

आपको बता दे की धार जिले में स्थानांतरित होने के बाद से दबंग महिला पुलिस अधिकारी रेनू अग्रवाल द्वारा धार जिले के एकमात्र महिला थाने का प्रभार प्राप्त किया और जिले में महिला अपराध से संबंधित कई प्रकरणों में समझाइस देते हुए कई परिवारों को टूटने से बचाया गया। कई मामलों में साक्ष्य जूटाकर दोषियों को जेल का रास्ता भी दिखाया।

National Women Empowerment Association honored the strong female police officer

महिला थाना प्रभारी रेनू अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यह पुरस्कार मुझे नहीं बल्कि धार को मिला है। मै धार पुलिस के परिवार का एक सदस्य हु। मैंने सिर्फ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारी शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़, राष्ट्रीय संरक्षक गौरी शंकर धाकड़ मौजूद रहे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी