Home » मध्यप्रदेश » त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, खुफिया तंत्र को सख्त निर्देश

धार। (प्रधान संपादक:- सुनील यादव) गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर को देखते हुए धार पुलिस एक्शन मोड में सतर्क। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुफिया नेटवर्क को एक्टिव किया गया। पुलिस कप्तान ने सख्त लहजे में कहा किसी भी तरह से उत्पतियों एवं माहौल खराब करने वालों को नहीं बक्शा जायेगा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर मौजूद रहे।

पुलिस कप्तान अवस्थी ने जिले के सभी सूचना संकलनकर्ता अधिकारी, कर्मचारियो को आगामी त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए है।

किरायेदारों की सघन जांच के निर्देश —

अधिकारियों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किरायेदारों की बारीकी से जांच करने को कहा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

प्रतिबंधित गतिविधियों पर नजर —

प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। खुफिया तंत्र को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे आपत्तिजनक फोटो, ऑडियो और वीडियो पर नजर रखने को कहा गया।

असामाजिक तत्वों पर सख्ती —

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया। सभी को निर्भीक होकर काम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएसबी प्रभारी चंदर सिंह ठाकुर सहित सूचना संकलनकर्ता, खुफिया विभाग और साइबर सेल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!