Home » मध्यप्रदेश » पुलिस ने 5 साल से फरार इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की

कुक्षी/धार। (लकी जाजू) पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ईनामी बदमाशों की धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार व एसडीओपी कुक्षी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बाग के नेतृत्व में थाना बाग से 5 सालों से फरार चल रहा कुल 3000/ हजार का ईनामी बदमाश कमलेश पिता थावरिया अलावा जाति भील उम्र 27 साल निवासी मुहाना थाना टाण्डा को दिनांक 13.06.2025 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को पकडने में निरी कैलाश चौहान, सउनि कमलेश राठौडिया प्र.आर 53 लोकेश शुक्ला प्र.आर 830 भावसिंह प्र.आर. कैलाश गेहलोत आर. 891 शाहदर आर. 1145 राजु चौहान आर. कैलाश मण्डलोई आर. 1076 भुपेन्द्र आर. 528 सीताराम का सराहनीय योगदान रहा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!