उज्जैन। पुलिस ने बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल के कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें टोल कर्मचारियों द्वारा अनुचित और आपत्तिजनक व्यवहार देखा गया था।
पुलिस की कार्रवाई में —
इंगोरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की। टोल के संचालक और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों में शामिल हैं:
– सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह
– हर्षवर्धन सिंह
– संदीप चौधरी
– रणवीर उमठ
– विजेंद्र चंद्रवंशी
जेल भेजे गए आरोपी —
आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा गया है। उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयासरत है।
पुलिस की सतर्कता —
उज्जैन पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दिखाया है कि वह आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार है।
घटना इस प्रकार है कि वायरल वीडियो में टोल कर्मचारियों के द्वारा वाहन चालक एवं उसमें सवार यात्रियों के साथ बर्बरता पूर्वक हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी में भी नुकसान किया गया साथ ही महिलाओं को भी नहीं बक्शा गया। वह वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया, उज्जैन पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की ओर टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ताजा समाचार (Latest News)
स्कूल बस की आइसर से गंभीर भिड़ंत, बच्चों एवं ड्राइवर को गंभीर चोट आई
नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर ने सेफ्टी इंजीनियर पर किया हमला
रक्षक ही बने भक्षक… वर्दी की आड़ में ब्लैकमेलिंग, 6 लाख की ठगी