इंदौर। मध्य प्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई। इस चुनाव ने पिछले 66 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। प्रदेश में साल 1957 में हुए पहले चुनाव सिर्फ 37.17 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। वहीं 2023 में यह रिकार्ड 76.22 प्रतिशत पहुंच गया। यानी 66 सालों में करीब 39 प्रतिशत मतदान बढ़ा है।

मध्‍य प्रदेश में ऐसे बढ़ा वाेटिंग ग्राफ—

साल 1957

1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद साल 1957 में पहली बार चुनाव हुए। उस समय कुल 74 लाख 8 हजार 768 मतदाताओं ने वोट डाला था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उस समय सिर्फ 37.17 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे।

साल 1962

इस चुनाव में कुल 70 लाख 67 हजार 930 मतदाताओं ने वोट डाला था। जहां 47 लाख 83 हजार 95 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया था, तो वहीं 22 लाख 84 हजार 835 महिलाओं ने भी वोट डाला था। इस प्रकार 1963 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 44.52 प्रतिशत रहा।

साल 1967

साल 1967 के चुनाव में 60 लाख 4 हजार 751 पुरुष और 38 लाख 34 हजार 399 महिलाओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस तरह कुल 98 लाख 39 हजार 150 मतदाताओं ने मतदान किया था और मतदान प्रतिशत 53.49 प्रतिशत रहा।

साल 1972

इस चुनाव का मतदान प्रतिशत 55.26 प्रतिशत रहा। कुल 1 करोड़ 15 लाख 27 हजार 757 वोटर्स ने वोटिंग की थी। जिसमें पुरुषों का आंकड़ा 69 लाख 27 हजार 60 और महिलाओं का आंकड़ा 46 लाख 697 था।

साल 1977

1977 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या तो बढ़ी लेकिन कुल रजिस्टर्ड वोटर्स के लिहाज से मतदान प्रतिशत में गिरावट आई। मतदान का आंकड़ा गिरकर 52.73 प्रतिशत पर पहुंच गया था। इस चुनाव में कुल 1 करोड़ 21 लाख 13 हजार 411 मतदाताओं ने वोट डाला था।

साल 1980

इस साल भी मतदाता पिछले चुनाव में अधिक हुआ, लेकिन वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आई। कुल 1 करोड़ 24 लाख 28 हजार 884 मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं वोटिंग प्रतिशत गिरकर 49.03 प्रतिशत पर पहुंच गया।

साल 1985

1985 में मतदान प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी हुई और 49.85 मतदान किया गया। इस चुनाव में 1 करोड़ 45 लाख 34 हजार 524 मतदाताओं ने वोट डाले।

साल 1990

इस चुनाव में वोटिंग परसेंट में बढ़ोतरी हुई और इसका आंकड़ा 54.19 प्रतिशत रहा। कुल 2 करोड़ 3 लाख 78 हजार 886 मतदाताओं ने वोट डाले।

साल 1993

1993 के चुनाव में 2 करोड़ 43 लाख 35 हजार 836 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें 1 करोड़ 41 लाख 36 हजार 797 पुरुष और 1 करोड़ 1 लाख 99 हजार 39 महिलाओं ने मतदान किया। वोटिंग प्रतिशत 60.52 प्रतिशत रहा।

साल 1998

इस चुनाव में मतदान प्रतिशत में मामूली गिरावट हुई और 60.22 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया। कुल 2 करोड़ 70 लाख 16 हजार 547 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्‍सा लिया।

साल 2003

इस चुनाव में 67.25 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2 करोड़ 55 लाख 13 हजार 530 मतदाताओं ने वोट डाले।

साल 2008

इस चुनाव में 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाताओं ने वोट डाले और करीब 69.72 मतदान हुआ।

साल 2013

साल 2013 में मतदान का प्रतिशत 72.07 रहा और कुल 3 करोड़ 36 लाख 12 हजार 951 वोटर्स ने मतदान किया।

साल 2018

इस साल 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाताओं ने वोट डाले। वोटिंग परसेंट 75.49 रहा।

साल 2023

हाल ही के चुनाव में 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

साभार नईदुनिया।