Seeing the zeal and passion of women power, the Chief Minister also demonstrated weapon skillsSeeing the zeal and passion of women power, the Chief Minister also demonstrated weapon skills

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार इंदौर में नारी शक्ति के तलवारबाजी के वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम “शौर्य वीरा” में पहुंचे। उन्होंने 5 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को जोश और जुनून के साथ तलवारबाजी करते हुए देखा तो वे अपने आप को रोक नहीं सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों हाथों में तलवार थामी और सांकेतिक रूप से शस्त्र कला का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने दोनों हाथों से तलवारबाजी के हुनर दिखाये।

अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी इंदौर द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देश में पहली बार 5 हजार महिलाओं ने एक साथ, एक समय और एक स्थान पर तलवारबाजी का सामूहिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस तरह के आयोजन के लिये आयोजक संस्था को पाँच लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की अद्वितीय पहल और अनूठा उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर वह है जिसका “न कोई ओर न कोई छोर” है, जो करता है अद्भुत करता है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!