दिनदहाड़े बोलेरो की लूट, सेल्समैन का अपहरण – डही में सनसनी।
धार। जिले के डही थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब वाहन खरीदने के बहाने आए बदमाश एक बोलेरो लेकर फरार हो गए और साथ में ऑटो डील पर काम करने वाले युवक का अपहरण भी कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला? —
फरियादी मोहम्मद हारून (50), निवासी सोनी मोहल्ला डही के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को करीब 11:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति कुक्षी रोड स्थित ए1 ऑटो डील पर मोटरसाइकिल से पहुंचे। उन्होंने बोलेरो (क्रमांक MP04TB3572) देखने की बात कही।
डील पर मौजूद कर्मचारी साहिल (पिता राणा, निवासी डही) उन्हें गाड़ी के फीचर्स समझाने लगा। इसी दौरान एक आरोपी ड्राइवर सीट पर बैठ गया और दूसरा बीच की सीट पर। जैसे ही साहिल जानकारी दे रहा था, ड्राइवर सीट पर बैठे आरोपी ने अचानक गाड़ी स्टार्ट की और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया।
अपहरण कर ले गए साथ में —
घटना के दौरान साहिल भी गाड़ी में ही मौजूद था, जिसे आरोपी अपने साथ ले गए। पीछा करने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) (लूट) और 140(3) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी —
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
अब सवाल यह उठता है की क्या वाहन देखने के बहाने हो रही ऐसी वारदातों से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं?
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार —
सुसारी गांव के आसपास क्षेत्र से गाड़ी प्राप्त हुई है बाकी आरोपियों की और गुम हुए व्यक्ति की तलाश जारी है।


संबंधित समाचार ---
हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर लाखों की चोरी, दंपत्ति पर हमला
रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल
15 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई