21/10/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

धार। जिला मुख्यालय पर खादी ग्रामोद्योग के द्वारा संचालित ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाई गई। खादी ग्रामोद्योग धार के प्रबंधक निर्मल सिंह सस्ते एवं इंदौर खादी ग्रामोद्योग एंपोरियम प्रबंधक गौरव राज सिंह इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय लालबाग परिसर के अंदर विक्रम ज्ञान मंदिर भवन में यह प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा सम्मिलित हुए। जिनका स्वागत गौरव राज सिंह व धार के प्रबन्धक निर्मल सिंह सस्ते द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष व उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर खादी ग्रामोद्योग के द्वारा कीए जा रहे कार्यों की सराहना की।

खादी पोशाक की कितनी आभा छाई है, छोटे से इस समावेश में सारी संस्कृति समाई है। स्वालम्बन स्वदेशी ने फिर से ली तरूणाई है, शीर्ष शिश्वर पर वस्त्रों में खादी ने पदवी पाई है।

आप को जानकर हर्ष होगा कि प्रदेश के खादी वस्त्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड निरंतर प्रयासरत है।

इसी क्रम में कबीरा, मृगनयनी एवं विंध्यावैली के ब्राण्ड के उत्पादों का प्रचार प्रसार एवं विक्रय हेतु जिला स्तरीय खादी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

इस प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र के कारीगरों द्वारा तैयार खादी, हैण्डलूम वस्त्रों के साथ विंध्यावैली ब्रांड के एफ.एम. सी.जी. उत्पाद हस्तशिल्प एवं माटीशिल्प भी उपलब्ध हैं।

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस आयोजन में खादी एवं विध्यावैली उत्पादों पर विशेष डिस्काउंट भी प्रदान किया जा रहा है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी